- Home
- UTTARAKHAND PANORAMA
- उत्तराखंड की जनता का अनिल बलूनी को धन्यवाद Uttarakhand thanks Anil Baluni for his yeoman service!
नई दिल्ली दिसंबर 24, 2018: उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी को उनके द्वारा वीरांगना तीलू रौतेली और वीर माधो सिंह भंडारी के स्मारकों को पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किए जाने के प्रयासों को लेकर सम्मानित किया गया। तीलू रौतेली के तीनों स्मारक पौड़ी जनपद के एकेश्वर विकास खण्ड क्षेत्र में स्थित है, वहीं माधो सिंह भंडारी द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक नहर टिहरी जिले के देवप्रयाग विधान क्षेत्र के मलेथा गांव में स्थित है।
उत्तराखंड से पंहुचे प्रतिनिधिमंडल ने श्री बलूनी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति और गौरव के नायकों का सम्मान करके उत्तराखंड की जनता को अपने गौरवमई इतिहास पर गर्व करने का अवसर दिया है। इन विभूतियों के स्मारकों को संरक्षित किए जाने से नई पीढ़ी उनके बारे में जानेगी और प्रेरणा ले सकेगी।
प्रतिनिधिमंडल में पत्रकार मनोज इस्टवाल, साहित्यकार गणेश खुशाल गणी, उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद बछेती, सामाजिक कार्यकर्ता दिगमोहन नेगी,उत्तराखण्ड मीडिया फोरम के अध्यक्ष पत्रकार सुनील नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान गहड़ टिहरी गढ़वाल श्रीमती रोशनी चमोली, भयात संस्था के सूरज सिंह आदि ने पुष्प कुछ और अंग वस्त्र प्रदान कर श्री बलूनी को सम्मानित किया।
टिहरी और पौड़ी के इन दोनों प्रतिनिधि मंडलों ने संयुक्त रूप से बलूनी की प्रशंसा की और उनसे अपेक्षा की कि वे राज्य के गौरव, स्मृतियों और बुनियादी सवालों को लेकर जिस तरह भारत सरकार में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं यह उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने श्री बलूनी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता जताई और श्री बलूनी का आभार प्रकट किया।
Write to us at Uttarakhandpanorama@gmail.com
Follow us: UttarakhandPanorama@Facebook and UKPANORAMA@Twitter
0 Comments
No Comments Yet!
You can be first to comment this post!